बॉलीवुड

Alia Bhatt Video: समंदर से बड़ा है आलिया भट्ट का दिल, बुजुर्ग फैन को देखते ही लुटाया प्यार

Alia Bhat heartwarming conversation with elderly fan: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर हर कोई राहा की मम्मी की तारीफ कर रहा है।

Image

alia bhatt s

Alia Bhatt Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में इस मूवी का पोस्टर सामने आया, जिसे देख फैंस गदगद हो गए हैं। आलिया भट्ट की इस मूवी के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आलिया भट्ट अपनी फिल्म जिगरा का प्रमोशन जोरों-शोरो से कर रही हैं। इस बीच आलिया भट्टा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आलिया के लेटेस्ट क्लिप को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने अपने अंदाज से जीत दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में अपनी फिल्म जिगरा को प्रमोट करने एक इवेंट में गई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात एक बुजुर्ग फैन से हुई, जिसे वो पहले से ही जानती थी। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गया है, जिसमें आलिया, उस फैन से कह रही हैं, 'अरे इतने दिनों बाद कैसे हो आप।' इसके बाद आलिया भट्ट हाथ जोड़कर नमस्ते करती हैं और उस फैन से कुछ बातें करती हैं। फिर आलिया ने कहा, 'फिर जल्द ही मिलेंगे आपसे।' आलिया भट्ट का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग तो आलिया को बड़े दिल वाली एक्ट्रेस बता रहे हैं।

यहां देखें वीडियो:

कब रिलीज होगी जिगरा

बताते चलें कि आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म जिगरा इसी साल 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसके अलावा भी आलिया भट्ट की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में अल्फा का नाम शामिल है। इस मूवी में आलिया के साथ शरवरी वाघ नजर आएंगे। बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ कश्मीर गए थे अल्फा की शूटिंग करने। दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article