Alia Bhatt की दोस्त आकांक्षा रंजन ने शरण शर्मा संग अफेयर को किया कन्फर्म, फैंस ने पूछा- 'शादी कब है?'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 6, 2024, 05:47 PM IST

Akansha Ranjan Confirms Dating: आलिया भट्ट की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में शरण शर्मा संग अफेयर की खबर पर मुहर लगा दी है। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस खुशी से झूम उठे।

Akansha Ranjan Confirms Dating: आलिया भट्ट की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ जैसी फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। आकांक्षा रंजन कपूर की लव लाइफ से जुड़ी कई खबरे सामने आती रहती हैं। इसी बीच आकांक्षा रंजन कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से वो खबरों में छा गई हैं। आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसका खुलासा एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है।

Akansha Ranjan Confirms Dating

आकांक्षा रंजन ने शरण शर्मा संग अफेयर पर लगाई मुहर

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने अभी हाल ही में ई टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने तेलगू डेब्यू को लेकर बात की। इसके अलावा आकांक्षा रंजन ने आलिया भट्ट संग अपनी दोस्ती पर भी राय रखी। इन सब मुद्दों के अलावा आकांक्षा रंजन ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की। आकांक्षा रंजन से इंटरव्यू के दौरान शरण शर्मा और उनको लेकर चल रही अफेयर की अफवाह पर सवाल किया गया तब एक्ट्रेस ने कहा कि 'हां मैं शरण शर्मा संग रिलेशनशिप में हूं। ये बात मैंने छुपाई नहीं है, लेकिन मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा चर्चा करना पसंद नहीं करती।'

End of Feed