Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर करण जौहर का धांसू शो 'कॉफी विद करण' अपने 8वें सीजन के साथ खूब धूम मचा रहा है। अभी तक सनी देओल से लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसे कई सितारे करण जौहर के 'कॉफी विद करण 8' (Koffee With Karan 8) में मेहमान बन चुके हैं। वहीं इस सप्ताह करीना कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बतौर मेहमान करण जौर के शो में नजर आई थीं। करण के ही शो में आलिया भट्ट ने बताया कि वह बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपना कॉम्पिटिशन जरा भी नहीं मानती हैं।
दरअसल, 'कॉफी विद करण 8' में रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से सवाल किया कि क्या वह दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को इंडस्ट्री में अपना कॉम्पिटिशन मानती हैं? इसपर आलिया भट्ट ने साफ इंकार कर दिया। आलिया ने दीपिका को अपना 'सीनियर' बताया और कहा, "नहीं प्लीज, बिल्कुल भी नहीं। वो मेरी कॉम्पिटिशन क्यों ही होंगी? वो मेरी सीनियर हैं और हमारे बीच कोई भी प्रतियोगिता नहीं है।" बता दें कि ये सवाल करण ने पहले करीना कपूर से पूछा था, लेकिन उन्होंने सवाल को आलिया की तरफ मोड़ दिया।
सारा अली खान की ऑनस्क्रीन मां बनने के लिए तैयार हैं करीना कपूर?
करीना कपूर (Kareena Kapoor) भले ही सारा अली खान की सौतेली मां हैं, लेकिन दोनों एक-दूजे को हमेशा दोस्त ही बताते हैं। वहीं 'कॉफी विद करण 8' में करण जौहर ने उनसे सवाल किया कि क्या वह पर्दे पर सारा अली खान की मां बनने के लिए तैयार हैं। इसपर करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने कहा, "मैं एक एक्ट्रेस हूं और हर उम्र अदा कर सकती हूं। तो कुछ कहा नहीं जा सकता है। अगर ये पार्ट अच्छा हुआ तो बिल्कुल।" करीना की इस बात पर करण जौहर ने पूछा तो मतलब तुम तैयार हो। इसपर करीना कपूर ने कहा, "मैं किसी भी चीज के लिए तैयार हूं, और यही एक्टिंग है।"
