Neetu Kapoor Commented on Alia Bhatt Pics: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने बीते दिनों पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेकर धमाल मचा दिया है। यह पहला मौका था जब आलिया भट्ट पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं। आलिया भट्ट ने ब्लैक रंग की ड्रेस में फैशन शो में अदाएं दिखाईं, जिन्हें देखकर लोग उनके दीवाने हो गए। आलिया भट्ट की तस्वीरों पर आ रहे लोगों के रिएक्शन बता रहे हैं कि लोग उनके लिए कितने पागल हैं। आलिया भट्ट जब रैंप पर वॉक कर रही थीं तब उन्हें सास नीतू कपूर का भी भरपूर साथ मिला था। इस बात की जानकारी खुद नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की आलिया भट्ट की तस्वीर
असल में नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आलिया भट्ट रैंप पर वॉक करती दिखाई दे रही हैं। नीतू कपूर ने बताया है कि जब आलिया रैंप पर थीं तो वो उनके लिए चीयर कर रही थीं। नीतू कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'जब आलिया रैंप पर थी तब हम जोर-जोर से चिल्ला रहे थे।' नीतू कपूर ने आलिया की इस तस्वीर के साथ दिल के इमोजी भी बनाए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
मां-बेटी जैसा है आलिया-नीतू का रिश्ता
आलिया भट्ट और नीतू कपूर का रिश्ता सास-बहू जैसा नहीं बल्कि मां-बेटी जैसा है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब इन दोनों ने लोगों को बताया है कि ये एकदम मां-बेटी की तरह रहती हैं। जब आलिया अपने पति रणबीर के साथ पेरिस के लिए निकल रही थीं तब नीतू कपूर भी उनके साथ नजर आई थीं। नीतू को देखकर जैसे राहा का चेहरा खिल उठा था, वो बताता है कि राहा मां और दादी में कोई अंतर नहीं करती है। वैसे नीतू कपूर ने जिस अंदाज में आलिया भट्ट को सपोर्ट किया है, वो आपको कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।
