Raha Viral Video: आलिया भट्ट की बेटी राहा जब से जन्म ली है तब से चर्चा में बनी रहती है। जब भी वहा कैमरा में स्पॉट होती है अपने क्यूट अदाओं से फैन्स को दीवाना कर देती हैं। रणबीर को अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट किया जाता है। राहा अपनी मम्मी के जैसा अच्छे-अच्छे एक्सप्रेशन देने के लिए फेमस है। हाल ही में राहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेबी राहा अपनी दादी को अचानक से देखते है और बहुत ज्यादा खुश हो जाती है और अपनी दादी से बात करने लगती है और ताली भी बजाने लगती है।
Alia bhatt and Raha
राहा को ऐसा करता देख आलिया-रणबीर के साथ-साथ दादी नीतू कपूर और वहां मौजूद लोग देखकर दंग रह जाते हैं। अब ये क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।एक यूजर ने कहा दोनों अलग-अलग घर में रहते है क्या। वही दूसरे ने कहा-हर मां, दादी और सास को नीतू की तरह होना चाहिए। वह अपने बच्चों को देखकर खुश होती है और उनकी खुशी का आनंद लेती है। तीसरे ने कहा-बॉलीवुड की आने वाली एक्ट्रेस है राहा। चौथे ने कहा-अपनी दादी को देखकर राहा इतना खुश हुई।
पापा के साथ राहा
प्यारी सी बच्ची राहा अपनी दादी को इतनी मीठी आवाज में जवाब दे रही हैं, उनकी मनमोहक बातचीत सुनकर अपना भी दिल खुश हो जाएगा। कुछ दिनों पहले राहा की एक और फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो पूरे कपूर परिवार के बीच अपनी पापा की गोद में नजर आ रही थी। इस दौरान राहा ने प्यारी सी हरे कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इस तस्वीर को करिश्मा कपूर ने 15 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिनमें उन्होंने लिखा, "मोदक और यादें।" इस तस्वीर में लगभग पूरा कपूर खानदान नजर आ रहा था। इस फोटो में अदार जैन के साथ उनकी मंगेतर अलेखा आडवाणी भी नज़र आ रही हैं।
