क्या Devara में आलिया भट्ट का है कैमियो रोल? फिल्म के प्रमोशन में जूनियर एनटीआर संग दिखीं एक्ट्रेस

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जूनियर एनटीआर के साथ आलिया भट्ट नजर आईं। आलिया और जूनियर एनटीआर की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। क्या देवरा में आलिया का कैमियो रोल।

जूनियर एनटीआर (Junior Ntr) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'देवरा' (Devara) कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) लीड रोल में है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साउथ सुपरस्टार ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। फिल्म के प्रमोशन में जूनियर एनटीआर के साथ आलिया भट्ट नजर आईं। दोनों की फोटो साथ में आते ही वायरल हो गई। ये भी पढ़ें- Gandhari: तापसी पन्नू ने फिर मिलाया कनिका ढिल्लों से हाथ, 'गंधारी' में नजर आएंगी एक्ट्रेस

alia bhatt

Alia Bhatt with Junior Ntr (credit Pic: instagram)

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि फिल्म में आलिया का कैमियो रोल होगा। आइए जानते हैं एनटीआर और आलिया के साथ में आने के पीछे की वजह। फोटो में आलिया अपने को एक्टर जूनियर एनटीआर और करण जौहर के साथ दिखाई दे रही हैं। तीनों फिल्मों के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में शामिल हुए है। आपको बता दे कि आलिया देवरा में कैमियो रोल में नजर नहीं आएंगी।

End of Feed