Alia Bhatt Rejected Ramayana: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को दर्शकों की काफी नफरत झेलनी पड़ी है। ओम राउत की आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद अब सभी की नजरें नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण पर टिकी हुई हैं। पहले खबर सामने आ रही थीं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस रामायण में भगवान राम और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) माता सीता का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार यश को फिल्म में रावण के किरदार में देखा जा सकता है। हालांकि अब कास्ट में कुछ बदलाव होने वाला है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अब माता सीता के किरदार को निभाने से मना कर दिया है। एक बार फिर फिल्म को स्टार कास्ट अधूरी हो गई है। अब मेकर्स को इस किरदार के लिए दोबारा तलाश करनी पड़ेगी। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Alia Bhatt Rejected Nitesh Tiwari's Ramayana
यह भी पढ़ें- Khalnayak : पर्दे पर वापस लौट रही है खलनायक, फिल्म के 30 साल पूरे होने की खुशी में फैंस को मिला तोहफा
आलिया भट्ट ने क्यों किया इनकार?
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रामायण के प्री प्रोडक्शन का काम बेहद तेजी से चल रहा है, जिसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी इसी साल दिसंबर के महीने तक शुरू होने वाली है। रामायण के पौराणिक ग्रंथ है, जिसका महत्व काफी अधिक है, यही वजह है कि मेकर्स को इसे बनाने में काफी समय लग रहा है। जिसके बाद अब आलिया भट्ट की डेट्स मैच न होने की वजह से उन्होंने अपने आप को फिल्म से अलग कर लिया है। हालांकि रणबीर और यश अभी भी फिल्म में शामिल हैं।
