बॉलीवुड

Ramayana में माता सीता का रोल निभाने से पीछे हटीं आलिया भट्ट, जानिए क्यों मारी फिल्म को लात?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 24, 2023, 08:57 AM IST

Alia Bhatt Rejected Ramayana: ओम राउत की आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद अब सभी की नजरें नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) पर टिकी हुई हैं। पहले खबर सामने आ रही थीं कि रणबीर कपूर राम और आलिया भट्ट माता सीता का किरदार निभाने वाले हैं, हालांकि अब कास्ट में कुछ बदलाव होने वाला है।

Image

Alia Bhatt Rejected Nitesh Tiwari's Ramayana

Alia Bhatt Rejected Ramayana: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को दर्शकों की काफी नफरत झेलनी पड़ी है। ओम राउत की आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद अब सभी की नजरें नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण पर टिकी हुई हैं। पहले खबर सामने आ रही थीं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस रामायण में भगवान राम और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) माता सीता का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं साउथ सुपरस्टार यश को फिल्म में रावण के किरदार में देखा जा सकता है। हालांकि अब कास्ट में कुछ बदलाव होने वाला है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अब माता सीता के किरदार को निभाने से मना कर दिया है। एक बार फिर फिल्म को स्टार कास्ट अधूरी हो गई है। अब मेकर्स को इस किरदार के लिए दोबारा तलाश करनी पड़ेगी। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

आलिया भट्ट ने क्यों किया इनकार?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रामायण के प्री प्रोडक्शन का काम बेहद तेजी से चल रहा है, जिसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी इसी साल दिसंबर के महीने तक शुरू होने वाली है। रामायण के पौराणिक ग्रंथ है, जिसका महत्व काफी अधिक है, यही वजह है कि मेकर्स को इसे बनाने में काफी समय लग रहा है। जिसके बाद अब आलिया भट्ट की डेट्स मैच न होने की वजह से उन्होंने अपने आप को फिल्म से अलग कर लिया है। हालांकि रणबीर और यश अभी भी फिल्म में शामिल हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article