बॉलीवुड

प्राइवेट स्पेस में फोटो खींचने पर Alia Bhatt का फूटा गुस्सा, पैप्स से बोलीं- 'क्या कर रहे हो...'

Alia Bhatt Angry on Paps Video Viral On Internet: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर गुस्सा करते हुए दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस फोटोग्राफर्स से कह रही हैं कि क्या कर रहे हो। ये प्राइवेट स्पेस है। एक्ट्रेस के इस रिएक्शन का फैंस ने सपोर्ट किया है।

Image

Alia Bhatt (credit Pic: instagram)

Alia Bhatt Angry on Paps Video Viral On Internet: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में हैं। जिगरा से एक्टर का फस्ट लुक सामने आया है। फिल्म में आलिया के साथ वेदांग रैना मुख्य भूमिका में है। फिल्म के पोस्टर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। एक्ट्रेस की ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस को हाल ही में पैपराजी ने बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया। एक्टर को देखते ही फोटोग्राफर्स उनकी फोटो खींचने लगे। ये भी पढ़ें-आदित्य रॉय कपूर को छोड़ इस करोड़पति शख्स का हाथ थामेगी Ananya Panday, अंबानी परिवार से है खास कनेक्शन!!

एक्ट्रेस फोटोग्राफर्स के लिए रुकी नहीं और सीधा चलने लगी। कुछ फोटोग्राफर्स एक्ट्रेस को फॉलो करते हुए बिल्डिंग में आने लगी। इस बात पर आलिया भड़क गई। एक्ट्रेस ने पैपराजी से कहा कि क्या कर रहे हो। ये प्राइवेट स्पेस है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आलिया का फूटा पैपराजी पर गुस्सा

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस बेहद गुस्से में नजर आ रही है। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इन्हें प्राइवेसी का मतलब नहीं पता। दूसरे यूजर ने लिखा, आलिया ने सही किया। तीसरे यूजर ने लिखा, पैप्स को भी समझना चाहिए। इससे पहले आलिया ने साल 2023 में अपने घर की प्राइवेट तस्वीरें लीक होने पर नाराजगी जताई थी। आलिया से पहले कई और सेलेब्स पैप्स पर इस वजह से अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया अपनी एक्शन फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article