Alia Bhatt और Ranbir Kapoor को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, चमका कपूर परिवार का सिक्का

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 21, 2023, 09:32 AM IST

Dadasaheb Phalke Awards 2023: दादासाहेब फालके अवॉर्ड का आयोजन इस बार मुंबई के एक पांच सितारा होटल मे किया गया है। इस साल कपूर परिवार ने दादासाहेब फालके अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को बेस्ट एक्ट्रेस और रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड।
  • नीतू परिवार ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर जताई खुशी।
  • दादासाहेब फालके अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन मुंबई में हुआ है।

Dadasaheb Phalke International film festival awards 2023: फिल्मी जगत के कुछ सबसे बड़े अवॉर्ड इवेंट में से एक दादासाहेब फालके अवॉर्ड का आयोजन इस बार मुंबई के एक पांच सितारा होटल मे किया गया है। इस अवॉर्ड फंक्शन में आलिया भट्ट से लेकर ऋषभ शेट्टी और वरुण धवन तक कई सितारे नजर आए हैं। फिल्मी जगत के सितारों की इस महफिल में रेखा और तेजस्वी प्रकाश जैसी अभिनेत्रियों ने भी ईवेंट की रौनक बढ़ाई है। दादासाहेब फालके अवॉर्ड्स 2023 को पूरी तरह से कपूर परिवार ने अपने नाम कर लिया है। एक तरफ जहां बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को फिल्म ब्राह्मस्त्र के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रणबीर और आलिया के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

नीतू कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं

दादा साहेब फालके अवार्ड में रणबीर कपूर शामिल नहीं हुए हैं। जिस वजह से आलिया भट्ट ने ही उनका अवॉर्ड भी रिसीव किया है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उनके घर में दो अवॉर्ड्स जो आ रहे हैं। जिसको लेकर नीतू कपूर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की है। आलिया भट्ट ने भी ट्रॉफी के साथ पोज करते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट को काफी सराहना मिल चुकी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।

End of Feed