Akshay Kumar's Khel Khel Mein: साल 2022 से लेकर अब तक अक्षय कुमार ने बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इन 2 सालों में अक्षय कुमार ने केवल एक कमर्शियल हिट दी, जिसका नाम 'ओएमजी 2' है। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई थी, जिससे निर्माताओं के साथ-साथ ऑडियंस को भी काफी उम्मीदें थीं। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब अक्षय कुमार के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। दुनिया के एकमात्र अंकशास्त्री संजय बी जुमानी ने अक्षय कुमार को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार और उनकी फैमिली के लिए 3, 6 और 9 नंबर लकी है।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'खेल-खेल में' (Khel-Khel Mein) 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। संजय बी जुमानी का मनना है कि अगर फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होती है तो यह एक बड़ी हिट साबित होगी। 15 नंबर को जोड़ने के बाद इसका मूलांक 6 आता है, जो अक्षय कुमार का लकी नंबर है। हालांकि यह फिल्म पहले सितम्बर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे मेकर्स ने 15 अगस्त के दिन पेश करने का फैसला किया है।
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'खेल खेल में' में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जयसवाल और फ्रेडी दारूवाला जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'खेल खेल में' 2016 की इटैलियन कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' का ऑफिशियल रीमेक है।
