Akshay Kumar ने कुछ इस अंदाज में दी बर्थ्डे बॉय Ranveer Singh को बधाई, एक्टर को बताया पावर हाउस

Akshay Kumar wishes Ranveer Singh: रणवीर सिंह के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने खास तरह से विश किया है। एक अनदेखी वीडियो साझा करते हुए खिलाड़ी ने रणवीर को जन्मदिन की बधाई दी है। यहाँ देखें वीडियो

Akshay Kumar wishes Ranveer Singh: रणवीर सिंह( Ranveer Singh) आज 6 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके इस दिन को और भी खास बनाने के लिए अक्षय कुमार ने दोनों का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की दोस्ती को बखूबी नजर आ रही है। अक्षय और रणवीर के बीच खास रिश्ता है और सीनियर एक्टर ने बर्थडे बॉय के लिए दुआएं और शुभकामनाएं भेजी हैं।

Akshay Kumar wishes Ranveer Singh

वीडियो में अक्षय और रणवीर करण औजला और इक्की के 'सॉफ्टली' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने अपने स्पीकर पर म्यूजिक बजाया हुआ है , दोनों नाचते हुए आगे बढ़ रहे हैं । अक्षय ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे रणवीर सिंह, आप एक पावरहाउस इंसान हैं। उम्मीद है कि आपकी संक्रामक ऊर्जा आपको हमेशा आगे बढ़ाती रहेगी। अपना दिन एन्जॉय करें। प्यार और दुआएं ।

End of Feed