बॉलीवुड

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे Akshay Kumar, सामने आई ये बड़ी वजह

Akshay Kumar Not Attend Ram Mandir Consecration: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार 22 जनवरी के दिन होने जा रही राम लला की 'प्राण-प्रतिष्ठा' में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) शामिल होते हुए दिखाई नहीं देंगे। आइए जानें अक्षय कुमार के इस कार्यक्रम में हिस्सा ना लेने की क्या वजह है?

Image

Akshay Kumar

Akshay Kumar Not Attend Ram Mandir Consecration: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन होने जा रही है। आज के दिन राम लला की 'प्राण-प्रतिष्ठा' को पूरे भारत में लाइव देखा जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 'धर्म गुरुओं' के साथ कई बॉलीवुड से लेकेर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स आज शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन से लेकर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट सहित जैसे सेलेब्स अयोध्या के लिए कल रवाना हुए थे। ऐसे में अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) राम लला की 'प्राण-प्रतिष्ठा' में शामिल नहीं हो पाएंगे। आइए जानें अभिनेता के शामिल ना होने का क्या कारण है?

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को राम लला की 'प्राण-प्रतिष्ठा' (Pran Pratishta) में शामिल होने का न्योता मिला है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस समारोह में अक्षय कुमार अब शामिल नहीं हो पाएंगे। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार इस समय जॉर्डन में टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने की शूटिंग कर रहे हैं। ईटाइम्स से जुड़े सूत्र के अनुसार अक्षय कुमार ने इस कमिटमेंट के बारे में पहले ही बता दिया था। फिल्म की शूटिंग की वजह से उन्हें राम लला की 'प्राण-प्रतिष्ठा' में नहीं देखा जाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और मानुषी छिल्लर जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म इसी साल ईद के खास मौके पर रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article