बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए इस साल की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। एक्टर की फिल्म सेल्फी (Selfiee) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं रहा। इस फिल्म से एक्टर को काफी उम्मीदें थी। साल 2022 में भी उनकी सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। एक्टर इन दिनों अपने इंटरनेशनल टूर के प्रमोशन में बिजी है। इस टूर पर अक्षय के साथ नोरा फतेही, दिशा पाटनी, मौनी रॉय और सोनम बाजवा नजर आने वाले है। लेकिन अब ये शो कैंसिल हो गया है। शो के प्रमोटर्स ने स्टेंटमेंट जारी किया है।
कॉन्सर्ट के प्रमोटर अमित जेटली ने बताया कि कम टिकट की ब्रिकी की वजह से फैसला लिया गया। द इंटरनेशनल टूर का कॉन्सर्ट 4 मार्च को न्यू जर्सी में होने वाला था। शो के टिकट की ब्रिकी नहीं हुई जितनी उम्मीद थी इसीलिए शो को कैंसिल कर दिया गया है।
न्यू जर्सी में अक्षय का शो हुआ कैंसिल
शो के प्रमोटर्स ने अपने बयान कहा, हमें जितनी उम्मीद थी उस हिसाब से शो के टिकटे नहीं बिकी। हम इस शो को लेकर काफी उत्साहित थे। लेकिन कई बार आपको परिस्थितियों को देखते हुए मुश्किल फैसले लेने होते हैं। हम आप सभी से इस बार के लिए माफी मांगते हैं। हम अपनी ऑडियंस को बताना चाहते हैं कि द एंटरटेनर्स टूर न्यू जर्सी में कैंसिल हो गया है। आपको बता दें कि अमेरिका के बाकी शहरों में अक्षय का कॉन्सर्ट होगा।
द कपिल शर्मा शो पहुंचे थे अक्षय
अक्षय इस टूर के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो पहुंचे थे। अक्षय के साथ नोरा फतेही, दिशा पाटनी और सोनम बाजवा नजर आई थीं। सभी स्टार्स ने इस दौरान जमकर मस्ती की। इस बात से अक्षय के फैंस को काफी झटका लग सकता है। अक्षय और इमरान खान की फिल्म सेल्फी ने पहले वीकेंड पर 10 करोड़ का बिजनेस किया है। अक्षय की सेल्फी ने पिछले 10 सालों में सबसे कम ओपनिंग की है। अक्षय के पास कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं।
