बॉलीवुड

अक्षय कुमार के जूते के नीचे दिखा भारत का नक्शा तो खौला देशभक्तों का खून, बोले 'ये कनैडियन कुमार मानेगा नहीं...'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 6, 2023, 02:15 PM IST

Akshay Kumar trolled social media: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भारत के मैप पर चलने की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर नॉर्थ अमेरिका टूर का प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने लगाई एक्टर की क्लास।

Image

akshay kumar (credit pic: instagram)

Akshay Kumar trolled social media: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kuamar) जल्द नॉर्थ अमेरिका टूर पर जाने वाले हैं। टूर पर जाने से पहले ही खिलाड़ी कुमार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। एक बार फिर यूजर्स अक्षय को कनैडियन एक्टर बुला रहे हैं। अक्सर उनकी सिटीजनशिप को लेकर सवाल उठाया जाता है। एक्टर ने अपने टूर के प्रमोशनल वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस क्लिप में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, मौनी रॉय, सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। वीडियो में सितारें ग्लोब पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने भारत के मैप पर पैर रखा है। इस वजह से एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, एंटरटेनमेंट होगा 100 प्रतिशत। शुद्ध देसी एंटरटेनमेंट सीधा नॉर्थ अमेरिका में। अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें। हम मार्च में आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षय को कहा- कैनेडिन एक्टर

सोशल मीडिया पर अक्षय का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्विटर यूजर ने लिखा, कनैडियन एक्टर भारतीय मैप पर चल रहा है। ये भारतीयों की बेइज्जती है। आपको 150 करोड़ भारतीयों से इस शर्मनाक हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई थोड़ी तो रिस्पेक्ट कर लिया करो, हमारे भारत की। ट्विटर पर लोग अक्षय को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अक्षय कुमार को कनैडियन कुमार।

अक्षय को उनकी सिटीजनशिप को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता रहता है। एक्टर कई बार कह चुके हैं कि वो दिल से भारतीय है। कनाडा का पार्सपोर्ट मिलने के 9 साल बाद भी मैं भारत में ही रह रहा हूं। उन्होंने कहा था कि जब मेरी फिल्में नहीं चल रही थी तब मैंने कनाडा का पासपोर्ट बनवाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article