बॉलीवुड

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये एक चीज बदलना चाहते हैं अक्षय कुमार, कहा अगर ये हो जाए तो हमें कोई भी.....

Akshay Kumar want to change this thing in Industry: जब उनके को-स्टार वीर पहारिया( Veer Pahariya) ने उनसे पूछा कि बॉलीवुड में वह क्या बदलाव चाहते हैं इस पर खिलाड़ी ने कुछ इस तरह जवाब दिया आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Image

Akshay Kumar want to change this thing in Industry

Akshay Kumar want to change this thing in Industry: अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म स्काई फोर्स( Sky Force) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है जिसे फैंस का बेहतरीन रिस्पांस भी मिल रहा है। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में एकता की कमी पर बात की। जब उनके को-स्टार वीर पहारिया( Veer Pahariya) ने उनसे पूछा कि बॉलीवुड में वह क्या बदलाव चाहते हैं इस पर खिलाड़ी ने कुछ इस तरह जवाब दिया आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

इंडस्ट्री में ये बात बदलना चाहते हैं अक्षय कुमार

आईएमडीबी के साथ इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बदलाव की बात की। उनके को-स्टार वीर पहारिया ने सवाल किया कि ' वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ बदलना चाहते हैं तो क्या बदलेंगे' इस सवाल पर अक्षय कुमार ने कहा कि इंडस्ट्री में आज भी एकता की कमी है। अगर मुझे हमारी इंडस्ट्री के बारे में कुछ भी बदलने का मौका मिलता है, तो मैं हमारी इंडस्ट्री में और अधिक एकता लाना चाहूंगा।

उन्होंने आगे कहा, हम एक परिवार की तरह हैं, लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि हम अलग-थलग होकर काम करते हैं। हम बस अलग हो जाते हैं। अगर हम एक साथ आते हैं, एक-दूसरे का समर्थन करते हैं, एक-दूसरे की सफलताओं का जश्न मनाना चाहिए, और समाधान खोजने के लिए चुनौतियों का सामना करते हैं... अगर हम एक सामूहिक शक्ति के रूप में एक साथ आते हैं तो इससे दूसरों और उद्योग पर भी बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article