बॉलीवुड

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार ने 24 साल बाद मिलाया तब्बू संग हाथ, प्रियदर्शन के लिए फिर साथ आए धांसू कलाकार

Akshay-Tabu joining hand for Bhooth Bangla: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और तब्बू (Tabu) को दर्शकों ने आखिरी बार फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) में देखा था। इसको रिलीज हुए 24 साल होने वाले हैं लेकिन ये जोड़ी दोबारा पर्दे पर साथ नहीं आई है। दर्शकों का ये इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है क्योंकि अक्षय-तब्बू डायरेक्टर प्रियदर्शन की भूल बंगला (Bhooth Bangla) के लिए साथ आ रहे हैं।

Image

Akshay Kumar Tabu

Akshay-Tabu joining hand for Bhooth Bangla: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लम्बे समय से एक सफल फिल्म की तलाश में हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने पसंदीदा डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक समय सफलता की गारंटी मानी जाती थी लेकिन लम्बे समय से ये दोनों साथ नहीं आए हैं लेकिन दर्शकों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि इन्होंने फिल्म भूल बंगला के लिए हाथ मिलाया है। भूल बंगला (Bhooth Bangla) एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसमें अक्की के साथ-साथ परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूल बंगला में वामिका गब्बी का भी अहम किरदार होगा।

पिंकविला ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि भूल बंगला की शानदार स्टारकास्ट में तब्बू की भी एंट्री हो गई है। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'तब्बू (Tabu) और अक्षय को दर्शकों ने आखिरी बार प्रियदर्शन की ही हेरा फेरी में देखा था। ये मूवी 2000 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से ये जोड़ी कभी साथ दिखाई नहीं दी है। हाल ही में प्रियदर्शन ने तब्बू को फिल्म भूल बंगला की कहानी सुनाई और एक अच्छा रोल ऑफर किया। तब्बू को स्क्रिप्ट पसंद आई है और वो इसके लिए तैयार हो गई हैं। तब्बू एक दफा फिर से प्रियदर्शन के क्रेजी वर्ल्ड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं।'

सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'भूल बंगला साल 2026 की मोस्ट अवेटिड मूवीज में से एक है, जिसमें कई सारे मंझे हुए कलाकार दिखाई देंगे। प्रियदर्शन लगातार कोशिश कर रहे हैं कि उनकी इस मूवी में इंडस्ट्री के और भी कई अच्छे कलाकार शामिल हो जाएं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों चल रही है और मेकर्स इसे अप्रैल 2025 तक खत्म करने की सोच रहे हैं।' फिल्म भूत बंगला में काफी वीएफएक्स वर्क है, जिस कारण मेकर्स को पोस्ट प्रोडक्शन में काफी समय लगेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article