बॉलीवुड

Nysa Devgan के साथ पार्टी करते दिखे Akshay Kumar के बेटे Aarav, Orry के कंधे पर हाथ रखकर दिए पोज

बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार पार्टी एनिमल नहीं हैं। वो शाम होते ही खाना खा लेते हैं और अंधेरा होते ही सो जाते हैं लेकिन उनके साहबजादे आरव भाटिया उनसे थोड़े अलग हैं। आरव भाटिया की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो न्यासा देवगन और ओरी के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं।

Image

Aarav Nysa Party

ओरी बॉलीवुड के उभरते हुए पार्टी एनिमल हैं, जिनके बिना आजकल कोई भी पार्टी पूरी नहीं होती है। इंडस्ट्री के किसी भी बड़े कलाकार का नाम लीजिए, उसकी पार्टी में ओरी चार चांद लगाते जरूर दिखे होंगे। बॉलीवुड के स्टारकिड्स के साथ भी ओरी के बड़े ही अच्छे रिश्ते हैं। जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, सुहाना खान और अनन्या पांडे जैसी हीरोइन्स ओरी की बहुत अच्छी दोस्त हैं।

इस लिस्ट में अब अक्षय कुमार के साहबजादे आरव भाटिया का नाम भी जुड़ गया है। आरव भाटिया को हाल ही में ओरी के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। ओरी और आरव की पार्टी पिक्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों के साथ न्यासा देवगन भी दिखाई दे रहे हैं। आप न्यासा, ओरी और आरव की वायरल होती पिक्स नीचे देख सकते हैं:

oRRY pARTY pICS

oRRY pARTY pICS

न्यासा और आरव को साथ में देखना चाहते हैं फिल्मीफैन्स

न्यासा देवगन और आरव भाटिया की तस्वीरें जब से इंटरनेट पर वायरल हुई हैं, तब से फैंस इंटरनेट पर एक ही डिमांड कर रहे हैं कि इन दोनों को किसी फिल्म में साथ साइन किया जाए। अक्षय कुमार और अजय देवगन ने कई सारी फिल्में एक साथ की हैं और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। यही कारण है कि फैंस इन दोनों को साथ में देखना चाहते हैं।

लगातार हो रहा है स्टारकिड्स का डेब्यू

इंडस्ट्री में इन दिनों लगातार स्टारकिड्स का डेब्यू हो रहा है, जिस कड़ी में आरव और न्यासा का नाम भी फैंस जुड़ते हुए देखना चाहते हैं। फैंस का मानना है कि अगर ये दोनों स्टारकिड्स साथ में आएंगे तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच जाएगा। वैसे आपको न्यासा और आरव की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article