Akshay Kumar ने शेयर किया हॉरर कॉमेडी अनटाइटल्ड फिल्म का मोशन टीजर, फैंस को बर्थडे पर देंगे सरप्राइज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर ने गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर अनटाइटल्ड फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। मोशन टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि वो अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर निर्देशन प्रियदर्शन के साथ काम करेंगे।

Akshay Shared Horror Comedy film Motion Teaser: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को प्रियदर्शन के साथ मिलकर बनाएंगे। एक्टर ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फिल्म के मोशन पोस्टर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि स्पेशल प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट के लिए इससे अच्छा दिन क्या हो सकता है। एक्टर ने पोस्ट में बताया कि उनकी फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट बर्थडे पर होगी। 9 सितंबर को अक्षय अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मोशन पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ये भी पढ़ें- Shahid Kapoor ने पत्नी मीरा राजपूत को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

akshay

Akshay kumar (credit pic: Instagram)

अक्षय और प्रियदर्शन ने साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। 14 साल पहले दोनों ने साथ में खट्टा-मीठा में काम किया था। अब एक बार फिर साथ में हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे।

End of Feed