बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हैवान (Haiwaan) इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म हैवान का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस बीच अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मूवी हैवान को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म हैवान को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra स्टार Prithviraj Sukumaran ने अपनी बेटी के बर्थडे को बनाया स्पेशल, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात)
हैवान को मिली हरी झंडी (pic credit-haiwaan movie)
हैवान को मिली हरी झंडी
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से रिलीज की मंजूरी मिल गई है। फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। यह सर्टिफिकेट 8 सितंबर को जारी किया गया है। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका रनटाइम 164 मिनट और 7 सेकंड, यानी करीब 2 घंटे 44 मिनट है। फिल्म को रिलीज से सिर्फ तीन दिन पहले सेंसर सर्टिफिकेट मिला है। ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में सैफ एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे है जो कि देख नहीं पाता है जबकि अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें रहस्य, डर और बदले की कहानी की झलक देखने को मिली। ट्रेलर की शुरुआत अक्षय के किरदार से होती है, जो अपनी जान बचाने के लिए किसी से मदद मांगता नजर आता है। इसके बाद कहानी सैफ के किरदार और कई डरावनी घटनाओं के बीच आगे बढ़ती है।
ये स्टार्स आएंगे नजर
बताते चलें कि फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, शारिब हाशमी, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, पहल चौधरी और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
