Akshay Kumar Endorsing a Tabaco Brand: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि उनका एक विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। पिछले साल जब अजय देवगन, शाहरुख खान के साथ उनका पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करते हुए एक विज्ञापन सामने आया था तो एक्टर ने अपने फैंस से माफी मांगी थी। इसी के साथ ही उन्होंने साफ कर दिया था कि भविष्य में वह कभी इस तरह के ब्रांड को प्रमोट नहीं करेंगे।
Akshay Kumar trolled for Vimal Ambassador
उन्होंने अपने फैंस के लिए एक माफी भरा पोस्ट भी शेयर किया था। जिसके बाद अब अक्षय के एक और विज्ञापन सामने आने के बाद यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी है। अब इस पूरे मामले पर अब एक्टर ने सफाई दी है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
'खबर फैलाने से पहले एक बार सच्चाई तो देख लो'
अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं एक यूजर्स का रिप्लाई करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'ये सभी विज्ञापन ब्रांड ने 2021 में ही शूट कर लिए थे, अब उन्होंने टेलीकास्ट करने से लीगली उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। एक महीने बाद यह विज्ञापन अपने आप ऑफ एयर हो जाएंगे। कोई भी खबर फैलाने से पहले एक बार सच्चाई जान लिया करो।'
