बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता के लिए किया अप्लाई, बोले- मेरे लिए भारत सब कुछ है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 24, 2023, 03:19 PM IST

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सेल्फी के प्रमोशन के दौरान कनेडियन सिटीजनशिप पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खराब लगता है जब लोग मेरी नागरिकता को लेकर सवाल उठाते हैं। मेरे लिए भारत ही सब कुछ है। मुझे यहां के लोगों से जो प्यार मिला है। मुझे जल्द भारत की नागरिकता मिलने वाली है।

Image

akshay kumar (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सेल्फी (Selfiee) रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अक्षय इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। अक्षय ने अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी कनेडियन सिटीजनशिप को लेकर खुलकर बात की। एक बार फिर अक्षय की सिटीजनशिप का मुद्दा चर्चा में आ गया है। एक्टर ने कहा कि जब लोग मुझे कनेडियन होने का ताना देते हैं। मुझे ये सुनकर बहुत खराब लगता है। लोग मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं।

अक्षय ने कहा- भारत मेरे लिए सबकुछ है। मैंने सब कुछ यही आकर कमाया है। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे वापस लौटने का मौका मिला है। मुझे बहुत खराब लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल उठाते हैं। उन्हें किसी के बारे में कुछ नहीं पता। बस बातें बनाते हैं।

अक्षय ने पासपोर्ट बदलवाने के लिए किया अप्लाई

एक्टर ने कहा, मेरी सभी फिल्में फ्लॉप हो रही थी और दो फिल्में रिलीज होनी बाकी थी। ये दोनों फिल्म सुपरहिट हो गई। उसके बाद मेरे दोस्त ने कहा कि अब तू वापस जा अपना काम शुरू कर। मैं लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहा हूं। मैंने हमेशा से यहां पर काम किया है। मुझे याद नहीं रहा कि मेरे पास कनाडा की सिटीजनशिप है। लेकिन अब मैंने अपना पासपोर्ट बदलवाने के लिए अप्लाई कर दिया है। मेरा पासपोर्ट जल्द बदलकर वापस आ जाएगा।

क्या है पूरा मामला

अक्षय ने पहले भी अपने इंटरव्यू में बताया था कि साल 1990 से लेकर 2000 के बीच में मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं। मेरी 15 फिल्में फ्लॉप हुई थी। मुझे लगा था कि मेरा करियर अब बॉलीवुड में खत्म हो गया है। तब मेरे दोस्त ने कहा था कि मैं कनाडा में आकर अपना बिजनेस करूं। इसीलिए मैंने कनाडा की सिटीजनशिप ली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article