Sarfira का ये सीन शूट करते हुए Akshay Kumar को आ गई थी मरे हुए पिता की याद, बोले- 'मैं सच में रोया था..'

Akshay Kumar Remembers his Dad in Sarfira: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा (Sarfira) आज 12 जुलाई 2024 को रिलीज हो गई है। फिल्म की शूटिंग करते वक्त एक सीन के दौरान अक्षय को अपने पिता की याद आ गई थी। यहां एक्टर ने इसको लेकर खुलासा किया है।

Akshay Kumar Remembers his Dad in Sarfira: अक्षय कुमार इन दिनों सरफिरा (Sarfira Movie) के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं, जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। गैलाट्टा प्लस के साथ एक इंटरव्यू में, अभिनेता ने फिल्म में मौजूद इमोशनल सीन के बारे में खुलकर बात की और शेयर किया कि वह इस सीन को रियल दिखाने के लिए अपनी जिंदगी में हुई रियल लाइफ घटानाओं को याद करते हैं। सरफिरा में एक इमोशनल सीन के लिए अक्षय ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को खोने के दुख को याद किया था ताकि फिल्म में मौजूद सीन को भी रियल दिखाया जा सके।

Akshay Kumar cry in Sarfira after Remembering his late father

Akshay Kumar cry in Sarfira after Remembering his late father

इंटरव्यू में अक्षय ने कहा, 'फिल्म में कई चीजें हैं जिनसे मैं जुड़ सकता हूं। इस किरदार ने अपने पिता को खो दिया, जिस सदमे से वह गुजरा... जब वह सीन हो रहा था, ईमानदारी से कहूं तो, मैं उस तरह के सदमे में चला गया, जब मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं रोने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग नहीं करता, मैं रोने के लिए अपनी भावनाओं का उपयोग करता हूं। जब आप फिल्म देखेंगे, तो पता चलेगा कि मैं सच में रो रहा हूं क्योंकि मैं उस मूड में चला गया हूं।'

End of Feed