Srikanth: राजुकमार की एक्टिंग के कायल हुए अक्षय कुमार, कहा- 'भाई अब तो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 17, 2024, 05:05 PM IST

Akshay Kumar on Rajkummar Rao Movies Srikanth: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अभी हाल ही में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'श्रीकांत' (Srikanth) को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। अक्षय कुमार ने राजकुमार राव की जमकर तारीफ की है।

Akshay Kumar on Rajkummar Rao Movies Srikanth: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की अभी हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'श्रीकांत' (Srikanth) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म कहानी से लेकर कमाई तक हर किसी चीज को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लोग फिल्म की कहानी और राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब राजकुमार राव की तारीफ करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है। अक्षय कुमार ने फिल्म और राजुकमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है।

Akshay Kumar on Rajkummar Rao Movies Srikanth

Instagram

अक्षय कुमार ने की राजकुमार राव की तारीफ

राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म कमाई के मामले में कई फिल्मों को टक्कर दे रही है। राजकुमार राव की 'श्रीकांत' की कमाई के अलावा एक्टर की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने राजकुमार राव की 'श्रीकांत' की पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म और एक्टर की तारीफ की है। अक्षय कुमार ने लिखा कि 'फिल्म देखकर मजा आ गया। राजकुमार भाई अब तो एक्टिंग की क्लास शुरू कर दे'। अक्षय कुमार ने ये बाते अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखी हैं। अक्षय कुमार की ये पोस्ट काफी पसंद की जा रही है।

End of Feed