महाकुंभ में पहुंचकर अक्षय कुमार ने संगम में लगाई डुबकी, हाथ जोड़कर किया सूर्य देवता को प्रणाम

Akshay Kumar at Mahakumbh: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कुछ देर पहले ही महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाकर सूर्य देव को प्रणाम किया। अक्षय कुमार को देखने के लिए कुंभ में भारी भीड़ इकट्ठी हो गई, जो तस्वीरों और वीडियोज में साफ-साफ देखी जा सकती है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हिन्दू धर्म में कितनी आस्था है, यह हम सब जानते हैं। हिन्दू धर्म को लेकर अक्षय कुमार बहुत ज्यादा मुखर भले न रहे हो लेकिन वो अपनी आस्था किसी से छुपाते नहीं हैं। इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, जिसमें कई बड़े अभिनेता पहुंच रहे हैं, ऐसे में खिलाड़ी कुमार कैसे पीछे रहते? अक्षय कुमार कुछ देर पहले ही कुंभ पहुंचे हैं और उन्होंने वहां संगम में स्नान भी किया है। अक्षय कुमार सफेद कुर्ते में में संगम में नहाते दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार जैसे ही कुंभ पहुंचे, वहां फैंस ने उन्हें घेर लिया। इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अक्षय कुमार को संगम में नहाते साफ-साफ देखा जा सकता है। अक्षय कुमार ने संगम में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल भी चढ़ाया और उन्हें प्रणाम किया। आप अक्षय कुमार का वीडियो नीचे देख सकते हैं:

Akshay Kumar

फैंस कर रहे हैं अक्षय कुमार की तारीफ

अक्षय कुमार का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, वैसे ही लोगों ने उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। फैंस का कहना है कि अक्षय कुमार ने महाकुंभ पहुंचकर दिखा दिया है कि वो असली हिन्दू हैं। अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकार हैं, लेकिन फिर भी वो महाकुंभ जाना नहीं भूले। लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार को देखकर बाकी कलाकार भी कुंभ पहुंचेंगे और हिन्दू धर्म को देश-दुनिया में अलग पहचान मिलेगी।

End of Feed