बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने शुरू की Chandni Chowk To Africa की शूटिंग, कीचड़ में सना देख लोगों ने दौड़ाया दिमाग

Akshay Kumar Mud Bath After Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार इस साल कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए तैयार हैं। वह इन दिनों 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग में बिजी थे, जिसका शेड्यूल पूरा करते ही उन्होंने बड़े ही अतरंगी अंदाज में जश्न मनाया।

Image

अक्षय कुमार करेंगे 'चांदनी चौक टू अफ्रीका' की शूटिंग

Akshay Kumar Mud Bath After Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस साल भी कई मूवीज से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले हैं। अक्षय कुमार इन दिनों जॉर्डन में 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) की शूटिंग में बिजी थे, जिसका शेड्यूल उन्होंने पूरा कर लिया है। खास बात तो यह है कि मूवी का शेड्यूल पूरा करने के बाद उन्होंने सबके साथ इसका जश्न बहुत ही अतरंगी अंदाज में मनाया।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो शेयर की, जिसमें उनके साथ-साथ बाकियों के शरीर पर भी काली मिट्टी लगी नजर आई। अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "पिछले पुराने मीम से थक चुका हूं। यहां मिट्टी के साथ कुछ नया ट्राई किया। कुछ इस तरह हमने जॉर्डन की डेड सी में 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) की शूटिंग पूरी होने का जश्मन मनाया। ये एक रैप है।" अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' इसी साल ईद पर रिलीज होगी। बता दें कि अक्षय कुमार की ये तस्वीर देख फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मड बाथ से जुड़ी फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "सर 'चांदनी चौक टू अफ्रीका' की शूटिंग शुरू कर दी क्या?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "लगता है छोटी गंगा बोलकर नाले में कुदवा दिया।" बता दें कि अक्षय कुमार की 'चांदनी चौक टू चाईना' मूवी के आखिर में दो अफ्रीकन लोग अक्षय कुमार से बात करते हैं और उन्हें अपने गांव आने का न्योता देते हैं। ऐसे में अक्षय की तस्वीर देख लोगों को मूवी के उस सीन की याद आ गई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article