बॉलीवुड

OMG 2 में अक्षय कुमार को भगवान शिव के अवतार में देख यूजर्स ने दी मेकर्स को चेतावनी, बोले- हिंदू धर्म के साथ मजाक नहीं

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 9, 2023, 02:08 PM IST

OMG 2 Pre Teaser: अक्षय कुमार अपनी फिल्म ओएमजी 2 में भगवान शिव के अवतार में नजर आए। यूजर्स को अक्षय का भगवान शिव बनना पसंद नहीं आया। लोगों का कहना है कि अगर मेकर्स ने फिल्म के नाम पर हिंदू धर्म के साथ कोई खिलवाड़ किया तो बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

Image

OMG 2 pre Teaser (credit pic: instagram)

OMG 2 Pre Teaser: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 के रिलीज का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हें। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे। अक्षय ने कुछ दिन पहले ही अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। एक्टर ने फिल्म का प्री टीजर रिलीज किया है। प्री टीजर में अक्षय कुमार हर- हर महादेव के गाने पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय ने गले में रुद्राक्ष, चेहरे पर भस्म और लंबे बालों में नजर आ रहे हैं।

फिल्म का प्री टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग- अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक तरह जहां अक्षय के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यूजर्स मेकर्स को चेतावनी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी मेकर्स को चेतावनी

यूजर्स का कहना है कि हिंदू धर्म के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, अगर हिंदू धर्म को गलत साबित करने की कोशिश की गई तो बर्दाशत नहीं किया जाएगा। पिछली फिल्म सहन किया मगर अब नहीं। जय श्रीराम। दूसरे यूजर ने लिखा, उम्मीद है कि इसमें सनातन धर्म का मजाक नहीं बनाया गया हो।

मेकर्स ने फिल्म का प्री टीजर रिलीज किया। 11 जुलाई को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा। ओएमजी फैंस को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। ओएमजी 2 के साथ सनी देओल की फिल्म गदर 2 भी रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों में टक्कर होगी। सनी देओल की गदर 2 का सीक्वल भी 22 साल बाद रिलीज होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article