OMG 2: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का प्री टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म में अक्षय ने भगवान शिव का किरदार निभाया है। एक्टर के लिए यै साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा। उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो रही है। एक्टर की फिल्म रामसेतु, पृथ्वीराज, सेल्फी, रक्षाबंधन सभी फिल्में फ्लॉप हो गई हैं। फ्लॉप फिल्म की वजह से एक्टर ने अपनी फीस कम कर दी है।
Akshay kumar (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Jawaan में हुईं कियारा आडवाणी की एंट्री, शाहरुख खान संग पर्दे पर दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री
एक्टर की फिल्म ओएमजी 2 इस साल अगस्त महीने में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस कम कर दी है।
OMG 2 के लिए अक्षय ने घटाई फीस
एक्टर ने ओएमजी 2 के लिए 35 करोड़ रुपये लिए है। अक्षय आमतौर पर अपनी एक फिल्म के लिए 50 से 100 करोड़ रुपये लेते हैं। ओएमजी 2 रिलीज से पहले ही विवाद में आ गई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दोबारा रिव्यू कमेटी में भेजा है। फिल्म में अक्षय कुमार ट्रेन के पानी से अभिषेक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीन को लेकर यूजर्स ने नाराजगी जताई है। ओएमजी 2 में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में हैं। फिल्म में पकंज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय के पास ओएमजी के अलावा कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
