OMG 2 Release Date Postponed: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स इस फिल्म के रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही मेकर्स की मुश्किले बढ़ गई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दोबारा रिव्यू के लिए भेजा था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन्स पर कैची चला दी है। मेकर्स सेंसर बोर्ड के इस बदलाव से खुश नहीं है और फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं।
Akshay Kumar OMG 2 (Credit pic: instagram)
सोर्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 20 जगह कट लगाया है। इस बात से मेकर्स खुश नहीं है। मेकर्स का कहना है कि ये सीन्स फिल्म की कहानी के लिए जरूरी है।
पोस्टपोन हो सकती है ओएमजी 2 की रिलीज डेट
फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को दिखाया गया है। मेकर्स इन बदलावों को चैलेंज करना चाहते हैं और फिल्म के प्रमोशन की भी अच्छी तरह से प्लानिंग करना चाहते हैं। इस वजह से मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं।
ओएमजी 2 से पहले शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की उड़ता पंजाब ने भी हाई कोर्ट में सीबीएफसी के बदलावों को चुनौती दी थी। ओएमजी 2 के मेकर्स ने फिल्म के पोस्टपोन पर कोई कमेंट नहीं किया है। ओएमीजी 2 में अक्षय के अलावा पकंज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को दिखाया जाएगा। इस फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुआ था।
