अक्षय कुमार ने लक को दिया अपने लंबे करियर का क्रेडिट, कहा- 'कई लोग मुझसे ज्यादा टैलेंटेड हैं लेकिन...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2025, 06:00 PM IST

Akshay Kumar on Bollywood Party: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने एक इंटरव्यू की वजह से खबरों में आ गए हैं। इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और लक को लेकर बात करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने क्या कहा।

Akshay Kumar on Bollywood Party: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। अक्षय कुमार अक्सर अपने फैंस को फिटनेस से जुड़ी बाते शेयर करते रहते हैं। जिसे उनकें फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इन सब के बीच अक्षय कुमार का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया। अक्षय कुमार का नया इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में क्या बोला है जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Akshay Kumar on Bollywood Party

Image Source: IMDb

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की पार्टी को लेकर कही ये बात

एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अक्षय कुमार का एक इंटरव्यू है। ABP न्यूज से बातचीत में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा, 'हां, मैं छोले पूरी, जलेबी, बर्फी सब खाता हूं। मैं वो इंसान नहीं जो हर बार कैलोरी या प्रोटीन गिनता रहे। मैं एकदम नॉर्मल इंसान की तरह जीता हूं। लेकिन मैं रात 6:30 बजे के बाद कुछ नहीं खाता, ना ही कोई स्नैक। मैं पिछले 20 साल से ये रूल फॉलो कर रहा हूं। पार्टियों में कभी-कभी मैं ड्रिंक लेकर टोस्ट करने का नाटक करता हूं या केक का एक टुकड़ा ले लेता हूं, लेकिन मुझे इसमें मजा नहीं आता। मैंने सालों से शराब को हाथ नहीं लगाया।' अक्षय कुमार का ये बयान सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग रिएक्शन देते नजर आए।

End of Feed