'थोड़े कुछ मंत्र पढ़ने पड़ेंगे...' अक्षय कुमार की Hera Pheri 3 को लग गई बुरी नजर!!

Hera Pheri 3 Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि फिलहाल ये मूवी नहीं बन रही है।

Hera Pheri 3 Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। इस मूवी ने पहले दिन मोटी कमाई कर ली है। लोगों का ये मानना है कि वीकेंड पर ये फिल्म गर्दा उड़ाने वाली है। बता दें कि भूत बंगला के बाद भी अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में वेलकम टू जंगल का नाम शामिल है। वहीं लोग हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के बारे में भी बात कर रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Hera Pheri 3 की रिलीज में हो रही देरी पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अफवाहों पर ध्यान न दें')

hera pheri 3 update

अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 को लग गई बुरी नजर (pic credit-hera pheri film poster)

अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 को लग गई बुरी नजर (pic credit-hera pheri film poster)

अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 को लेकर दिया अपडेट

फैंस लंबे समय से हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी फिर से साथ नजर आने वाले थे। लेकिन फिल्म कई विवादों में फंस गई। अब अक्षय कुमार ने भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर फिल्म की स्थिति पर बात की। उन्होंने साफ कहा, 'हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल नहीं बन रही है।'जब होस्ट ने कहा कि उन्हें यह सुनकर झटका लगा है, तो अक्षय ने जवाब दिया, 'मुझे खुद झटका लगा था। कोई बात नहीं, वेलकम तो बन गई। थोड़े कुछ मंत्र पढ़ने पड़ेंगे कि सब ठीक हो जाए। अगले एक साल तक फिल्म ट्रैक पर नहीं है। इसमें बहुत सारे इश्यूज हैं, लेकिन ये इश्यूज हम तीनों एक्टर्स के बीच नहीं हैं। हम अभी वेलकम टू द जंगल में साथ काम कर रहे हैं। कुछ बातें ऐसी हैं जो मैं कैमरे पर नहीं बोल सकता। बहुत सारी चीजें, एग्रीमेंट्स हैं, जो प्रोजेक्ट को पीछे ले जा रही हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अपने आप आएगा, जब वक्त आएगा तब बन जाएगी। बस यही उम्मीद है कि तब तक हम बूढ़े न हो जाएं!'

End of Feed