लगातार 4 फ्लॉप के बाद Akshay Kumar ने खुदको ठहराया जिम्मेदार, कहा- 'ये 100% मेरी गलती है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 26, 2023, 10:02 AM IST

Akshay Kumar on Flop Films: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के करियर पर गहरे काले बादलों का संकट गहरा रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार फेल हो रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई सेल्फी भी फ्लॉप होने की कगार पर खड़ी हो गई है। इस पर अब अक्षय कुमार ने बड़ा बयान दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्षय कुमार ने फ्लॉप फिल्मों के लिए खुदको ठहराया जिम्मेदार।
  • अक्षय कुमार की सेल्फी भी बॉक्स ऑफिस पर फेल होने वाली है।
  • 'सेल्फी' अक्षय की लगातार चौथी फ्लॉप फिल्म साबित होगी।

Akshay Kumar on Flop Films: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' (Selfiee) 24 फरवरी 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और रामसेतु जैसी फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय कुमार और उनके फैंस को उम्मीद भी कि फिल्म सेल्फी के साथ वह बॉलीवुड में अपनी दमदार वापसी कर सकते हैं। हालांकि यह उम्मीदें भी सेल्फी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही पानी में मिलती नजर आ रही है। 150 करोड़ के बजट में बनी सेल्फी का बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। अब सेल्फी, अक्षय कुमार की लगातर चौथी फ्लॉफ साबित होने वाली है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के करियर पर गहरे काले बादलों का संकट गहरा रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार फेल हो रही हैं। अब इस पर अक्षय ने बड़ा बयान दिया है। अक्षय ने अपने आप को ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फेल होने का जिम्मेदार बताया है। आइए जानते हैं अक्षय कुमार ने क्या कुछ कहा है?

Akshay Kumar on Flop Films

Akshay Kumar on Flop Films

'अब मुझे बदलने की जरूरत है'

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने आजतक को बताया, 'मेरे साथ ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। मैंने अपने करियर में एक समय में लगातार 16 फ्लॉप फिल्में दी हैं। एक समय था जब मेरे पास लगातार आठ फिल्में थीं जो नहीं चलीं। अब, मेरे पास लगातार तीन-चार फिल्में हैं जो फ्लॉप हो गई हैं। फिल्म का ना चलना आपकी अपनी गलती के कारण होता है। दर्शक बदल गए हैं, आपको बदलने की जरूरत है। आपको फिर से शुरुआत करनी होगी क्योंकि दर्शकों को कुछ और देखना है।'

End of Feed