Kudiye Ni Teri Out: Akshay Kumar की फिल्म Seifiee का नया गाना हुआ रिलीज, 'खिलाड़ी' का दिखा हॉट अवतार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 9, 2023, 02:07 PM IST

Selfiee New Song Kudiye Ni Teri out: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सेल्फी (Selfiee) का नया गाना कुडिये नी तेजी वाइब (Kudiye Ni Teri Vibe) यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। फिल्म का नया रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हालांकि यह ऑरिजनल गाना नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का नया गाना हुआ रिलीज।
  • नया गाना Kudiye Ni Teri रिलीज हो गया है।
  • इस गाने में अक्षय कुमार और मृणाल ठाकुर नजर आ रहे हैं।

Kudiye Ni Teri out: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' (Selfiee) का नया गाना 'कुड़िए नी तेरी' (Kudiyee Ni Teri Song) रिलीज कर दिया गया है। यह गाना आज 9 फरवरी 2023 को रिलीज किया है। सेल्फी के मेकर्स ने इस गाने को एक ग्रैंड म्यूजिक वीडियो की तरह रिलीज किया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार के साथ मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं। गाने में मृणाल ठाकुर और अक्षय कुमार की दमदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। अक्षय कुमार का डांस भी फैन्स का दिल जीत रहा है। इस गाने को द प्रोफेसी और जहराह एस खान ने मिलकर गाया है। हालांकि यह एक ऑरिजनल गाना नहीं है बल्कि पंजाबी गाने Vibe का रीमेक है। यही वजह है कि अक्षय कुमार को फिर से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Kudiye Ni Teri Vibe song

Kudiye Ni Teri Vibe song

इस गाने को यूट्यूब पर महज कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म 'सेल्फी' में इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और डायना पेंटी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

End of Feed