Ranbir Kapoor की 'Ramayana' में हुई दिग्गज कलाकर Ajinkya Deo की एंट्री, जानिए कैसा होगा रोल

Ajinkya Deo's To Be Cast in Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में अब एक नए कलाकार की एंट्री होती दिखाई दे रही है। हाल ही में अजिंक्य देओ ने बताया कि वो रणबीर कपूर की 'रामायण' में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगी। उनके रोल्स की ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

Ajinkya Deo's To Be Cast in Ramayana: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की शूटिंग शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले फिल्म 'रामायण' के सेट से लारा दत्ता और अरुण गोविल की पिक्स लीक हुई थी। इसके बाद हाल ही में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की भी 'रामायण' के सेट कई फोटोज सामने आई थीं। इन पिक्स ने फैन्स की बेताबी को और बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं मेकर्स आए दिन 'रामायण' में नए-नए एक्टर्स की कास्टिंग करने में लगे हुए हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब फिल्म 'रामायण' में अजिंक्य देओ की एंट्री होती नजर आ रही है।

Ajinkya Deo in Ranbir Kapoor's Ramayana

रणबीर कपूर की 'रामायण' मिलने पर अजिंक्य देओ ने अपना उत्साह जाहिर करते हुए सेल्फी साझा की है। हालांकि अजिंक्य ने फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं शेयर की हैं लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह हाल ही में कपूर परिवार के साथ काफी काम कर रहे हैं। अजिंक्य ने जो फोटो शेयर की है उसमें रणबीर कपूर कैजुअल ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

End of Feed