अजय देवगन के ऑनस्क्रीन पिता खुद से 40 साल छोटी एक्ट्रेस Shivangi Verma को कर रहे हैं डेट? जानिए क्या है पूरा सच

Is Govind Namdev Dating Shivangi Verma: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता गोविंदा नामदेव (Govind Namdev) ने 40 साल छोटी एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा (Shivangi Verma) संग फोटो शेयर की थी, जिसे देखकर लोगों ने उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अब अभिनेता ने खुद चीजों को क्लियर किया है।

Is Govind Namdev Dating Shivangi Verma: गोविन्द नामदेव बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। दिग्गज अभिनेता ने 'ओएमजी', 'सिंघम' और 'वांटेड' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इस समय गोविन्द नामदेव सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी एक फोटो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में गोविन्द नामदेव को एक एक्ट्रेस के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। यह फोटो देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि 71 साल की उम्र में गोविंदा नामदेव (Govind Namdev) खुद से 40 साल छोटी एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा (Shivangi Verma) को डेट कर रहे हैं। आइए क्या है इस फोटो की पूरी सच्चाई?

Is Govind Namdev Dating Shivangi Verma

गोविन्द नामदेव को कई लोगों द्वारा ट्रोल भी किया जा रहा है। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'प्यार कोई उम्र और सीमा नहीं जानता है।' इसके बाद लोगों को लगने लगा कि गोविन्द नामदेव ने अपने रिश्ते की घोषणा की है। लोगों ने उन्हें लेकर अजीब-अजीब कमेंट्स लिखने शुरू कर दिए थे। ऐसे में अब गोविन्द नामदेव ने वहीं फोटो दोबारा शेयर करते हुए चीजों को क्लियर किया है। उन्होंने बताया कि वो और शिवांगी इंदौर में एक फिल्म की शूट कर रहे थे। फिल्म को लेकर उन्होंने जानकरी कि इसमें एक उम्रदराज आदमी को एक जवान लड़की से प्यार हो जाता है।

End of Feed