Heera Mandi: अजय देवगन को मिली बड़ी बॉलीवुड फिल्म, संजय लीला भंसाली संग हीरा मंडी में आएंगे नजर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 30, 2023, 02:06 PM IST

Sanjay Leela Bhansali Upcoming film Heera Mandi: जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संजय लीला भंसाली OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए वेब सीरीज 'हीरा मंडी' बना रहे हैं। ये सीरीज तवायफों की जिंदगी पर है जो विभाजन से पहले लाहौर की हीरा मंडी में रहती थीं। हीरा मंडी के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की संभावना है।

Ajay Devgn will be part of film Heera Mandi: संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म हीरा मंडी को लेकर चर्चा में हैं। भंसाली द्वारा निर्देशित हीरा मंडी के लिए अब तक सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी और फरदीन खान को फाइनल कर लिया गया है। यह स्वतंत्रता-पूर्व भारत के दौरान एक चकाचौंध करने वाले जिले, हीरा मंडी में तवायफों की तीन पीढ़ियों की जीवन गाथा को बेस्ड कहानी है।

heera mandi

हीरा मंडी से संजय लीला भंसाली ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार है। बॉलीवुड की ताजा खबर यह है कि अजय देवगन को भी इस वेब सीरीज के लिए चुना गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म में अहम भूमिका होगी लेकिन उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

End of Feed