बॉलीवुड

Shaitaan Release Date: काले जादू का रहस्य सुलझाएंगे अजय देवगन, शैतान बन दर्शकों में फैलाएंगे आतंक

Ajay Devgn Supernatural Movie Shaitaan To Release On This Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्मों के साथ एक बार फिर से पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। वह सुपरनैचुरल मूवी में नजर आएंगे, जिसका नाम 'शैतान' है। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है.

Image

इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की शैतान

Ajay Devgn Supernatural Movie Shaitaan To Release On This Date: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासकर साल 2024 में तो अजय देवगन की ऐसी-ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसका लोगों को भी बेसब्री से इंतजार है। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने बीते साल ही सुपरनैचुरल मूवी का ऐलान किया था, हालांकि उस वक्त उसे नाम नहीं दिया था। लेकिन हाल ही में अजय देवगन ने उस मूवी से जुड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें न केवल मूवी का टाइटल बताया गया है, बल्कि उसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) की ये सुपरनैचुरल मूवी हॉरर और थ्रिलर होने वाली है, जिसका टाइटल 'शैतान' (Shaitaan) है। अजय देवगन ने मूवी से जुड़ा पोस्टर भी शेयर किया है, जिसे देख कहा जा सकता है कि फिल्म में काले जादू और जादुई गुड़िया का रहस्य भी देखने को मिलेगा। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। फिल्म इसी साल 8 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने 'शैतान' (Shaitaan) का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "शैतान आपके लिए आ रहा है। 8 मार्च, 2024 को मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।" बता दें कि अजय देवगन की ये फिल्म गुजराती मूवी 'वश' की रीमेक है, जो कि थ्रिलर और हॉरर से भरपूर है। खास बात तो यह है कि अजय देवगन की इस मूवी के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेट हैं। एक यूजर ने लिखा, "पहली बार गुजराती मूवी का हिंदी में रीमेक बन रहा है, जो कि गर्व की बात है। टीम को ढेर सारी बधाइयां।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत-बहुत बधाइयां।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article