बॉलीवुड

हुस्नपरी बनकर भारत लौटी काजोल-अजय की बेटी न्यासा, एयरपोर्ट पर कैद हुआ स्लिम-ट्रिम अवतार

Nysa Devgn Returned to India: कलाकार अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन भारत लौट आई हैं। न्यासा देवगन की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी अलग दिखाई दे रही हैं। न्यासा देवगन जैसे-जैसे बड़ी हो रही हैं, वैसे-वैसे उनका हुस्न निखरता जा रहा है।

Image

Nysa Devgn

Nysa Devgn Returned to India: बॉलीवुड अदाकारा काजोल की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों विदेश में पढ़ाई कर रही है। न्यासा देवगन समय-समय पर भारत आती रहती है, जब मीडिया उन्हें कैमरे में कैद करना नहीं भूलती है। बीती रात एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भारत लौटी थीं, जब मीडिया एयरपोर्ट पर ही मौजूद थी। मीडिया ने न्यासा देवगन को अपने कैमरे में कैद किया, जो वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में न्यासा देवगन फोन पर बात करती दिखाई दे रही हैं और अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रही हैं।

कैजुअल अवतार में दिखाई दीं न्यासा देवगन

काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन जब एयरपोर्ट से बाहर आईं तब वो कैजुअल कपड़ों में थीं। यूं तो बॉलीवुड हसीनाओं का ही एयरपोर्ट लुक इंटरनेट पर वायरल होता है लेकिन इस दफा न्यासा देवगन के एयरपोर्ट लुक ने सबका ध्यान खींचा। न्यासा देवगन व्हाइट रंग की टीशर्ट और काले रंग के पैजामे में थीं और उन्होंने ब्राउन रंग का हैंडबैग टांग रखा था। लोगों को न्यासा देवगन का ये कैजुअल एयरपोर्ट लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि न्यासा देवगन अभी से हीरोइन्स को मात देने लगी हैं।

लगातार बदल रहा है न्यासा देवगन का लुक

बचपन से लेकर अब तक न्यासा देवगन का लुक काफी हद तक बदल चुका है। न्यासा देवगन बचपन में काफी अलग दिखती थीं लेकिन जैसे-जैसे वो बड़ी हो रही हैं, उनका हुस्न निखरता जा रहा है। न्यासा देवगन पहले से काफी गोरी हो चुकी हैं और उनके चेहरे में भी कुछ बदलाव दिखाई पड़ते हैं। कई लोगों का कहना है कि न्यासा देवगन मेडिकल ट्रीटमेंट्स ले रही हैं, जिस कारण उनका रंग-रूप इस तरह से बदलता जा रहा है। वैसे आपका इस बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article