Singham 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में अजय के साथ तबू, जिमी शेरगिल, शांतनु महेश्वरी और सईं मांजरेकर लीड रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम 3 को लेकर बात की। एक्टर से पूछा गया कि आखिर क्यों सिंघम 3 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। एक्टर ने इसके पीछे का कारण बताया है।
Ajay Devgn (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Sikander के मेकर्स ने मिलाया 'मिशन इम्पॉसिबल' के एक्शन डायरेक्टर संग हाथ! फिल्म में होगा धमाकेदार एक्शन
सिंघम 3 की रिलीज डेट पर अजय देवगन ने दिया बयान
एक्टर ने कहा, मुझे नहीं लगता है कि हम 15 अगस्त को फिल्म रिलीज करेंगे। हमें कोई जल्दबाजी नहीं है। बहुत बार जल्दी जल्दी में काम खराब हो जाता है इसलिए हम फिल्म को कंप्लीट करने में पूरा समय लेंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लेकिन मेकर्स इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं।
क्या दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अब दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। सिंघम 3 में अजय के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सिंघम 3 के साथ अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म कप्लीट नहीं करने की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
