Nysa Devgn Trolled: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। न्यासा देवगन को उनके लुक की वजह से भी काफी ट्रोल किया जाता है। इसके साथ ही वह कई बार मीडिया के सामने शराब के नशे में भी धुत नजर आ चुकी हैं। इस बीच न्यासा देवगन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं लेकिन इस बार कारण थोड़ा अलग है। न्यासा देवगन एक स्कूल में कुछ बच्चों के सामने स्पीच देती नजर आ रही हैं। न्यासा देवगन की यह स्पीच हिंदी में है और यही वजह है उनके ट्रोल होने की। न्यासा की लड़खड़ाती हिंदी को सुनकर हर कोई अपना माथा पकड़कर बैठ गया है और उनको ट्रोल कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग न्यासा की शिक्षा पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
Nysa Devgn gets trolled
‘यही होता है ज्यादा पढ़ने का नतीजा’
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन इस वायरल वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, ‘मुझे बचपन में पढ़ना बहुत पसंद था, मैं हमेशा पढ़ती रहती थी। आप सभी बच्चों को भी पढ़ना चाहिए।’ हिन्दी की करीब दो लाइन बोलने के लिए न्यासा देवगन को काफी परेशानी होती है और वह बीच में अटक भी जाती हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ज्यादा पढ़ने से ये होता है, बताओ हिंदी तक बोलने नहीं आती।’ वही एक और यूजर ने लिखा, ‘रट्टा मारकर भी दो हिन्दी की लाइन नहीं बोली जा रही हैं।’
@TheSohan1 @Akhilsingh1985 The little speech of nysa devgan about importance of Education t.co/MBvX06EZh3
— ANI (@ANI) Feb 20, 2023
सिर्फ इतना ही नहीं न्यासा देवगन को सफेद सूट में देखकर फैंस का मानना है कि वह बिल्कुल अपने मां काजोल की तरह ही लग रही हैं।
बता दें कि कई फैंस न्यासा देवगन की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की हिन्दी से कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इससे अच्छी हिन्दी तो कैटरीना कैफ बॉलीवुड में अपने डेब्यू से ही बोल लेती थीं।’ न्यासा देवगन की हिन्दी सुनकर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सभी स्टार किड्स को ही निशाने पर लेना शुरू कर दिया है
