Ajay Devgn's Wish on Kajol's Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) आज 5 अगस्त 2024 को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार को उनके करीबी दोस्तों और लाखों फैंस ने बर्थडे की बधाई दी है। अब उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी अपनी पत्नी पर खूब प्यार लुटाया है। उनकी पोस्ट एक खूबसूरत तस्वीर और एक प्यारे से कैप्शन से भरी हुई है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की इस बॉन्डिंग पर फैंस भी काफी प्यार लुटा रहे हैं और इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। अजय और काजोल की खूबसूरत जोड़ी ने एक बार फिर अपने चाहनेवालों का दिल जीत लिया है। आइए यहां एक्टर की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
Ajay Devgn Birthday Wish for Kajol
अजय देवगन ने लुटाया काजोल पर प्यार
तस्वीर में अजय और काजोल एक साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं, दोनों ही स्टार्स साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखते हुए अजय देवगन ने अपनी बीवी के लिए प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है।
एक्टर ने लिखा, 'आपकी हंसी हर जगह फैलती है, आपके प्यार का कोई अंत नहीं है, और आपकी एनर्जी... ठीक है, मैं अभी भी पकड़ में आ रहा हूं! मेरे द्वारा किए गए सभी मज़ाक के बावजूद, आप ही हैं जो हमारे जीवन में खुशियां लाती हैं। आज आपका दिन सेलिब्रेट कर रहा हूं और हमेशा जन्मदिन की शुभकामनाएं काजोल।' इस सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लोग अजय देवगन और काजोल की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
