Jeethu Joseph on Drishyam 3 Hindi: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में दृश्यम 3 (Drishyam 3) का नाम भी। फिल्म दृश्यम 3 का अभी हाल ही में ऐलान हुआ है। इसके बाद से फिल्म दृश्यम 3 को लेकर एक बाद एक एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच दृश्यम 3 से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जो अजय देवगन के फैंस को उदास कर सकती हैं। फिल्म के हिंदी और मलयालम वर्जन के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। इसको लेकर मलयालम सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) ने एक इंटरव्यू भी दिया है, जो खूब चर्चा में हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
Image Source: Drishyam 2 Movie
जीतू जोसेफ ने इस वजह से रोकी हिंदी वर्जन की शूटिंग
सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। अभी हाल ही में फिल्म के हिंदी वर्जन की शूटिंग रोकी गई है जिसे अजय देवगन लीड कर रहे हैं। जीतू जोसेफ ने इसको लेकर इंटरव्यू भी दिया है। Mathrubhumi से बात करते हुए जीतू जोसेफ ने कहा कि 'मलयालम और हिंदी वर्जन एक साथ बनाने की मांग थी, लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था। फिर भी उन्होंने हिंदी वर्जन की शूटिंग शुरू करने का प्लान किया। इसके बाद जब हमने कानूनी कार्रवाई का इशारा किया, तब उन्होंने हिंदी वर्जन की शूटिंग के पहले शुरू करने का प्लान का ड्रॉप कर दिया।' इस बयान से अब ये साफ हो अजय देवगन की फिल्म की शूटिंग अभी के लिए रोक दी गई है।
कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
अजय देवगन और तब्बू (Tabu) की लीड रोल वाली फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित अजय देवगन की इस फिल्म को मेकर्स 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं।
