मार्केट में आते ही छा गई ऐश्वर्या राय वाली डॉल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

Aishwarya Rai Doll Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती हैं। एक्ट्रेस किसी भी इवेंट में शामिल हो। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। अब श्रीलंकन आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय वाली डॉल बनाई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस डॉल को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Aishwarya Rai Doll Video Viral: ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस एक्ट्रेस से जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। एक्ट्रेस जिस भी इवेंट या पार्टी में शामिल होती हैं। अपने स्टाइलिश लुक्स से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। एक्ट्रेस का क्रेज फैंस के बीच इस कदर छाया हुआ है कि उनके नाम की डॉल भी मार्केट में आ गई हैं। ये भी पढ़ें- Bad Newz के फ्लॉप होने पर निर्देशक आनंद तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे नंबर्स के बारे में इतना नहीं...'

AS

Aishwarya Rai Doll (credit Pic: Instagram)

श्रीलंका के एक आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय के लुक को कॉपी करते हुए उनके लिए एक डॉल बनाई है। ऐश्वर्या ने अनंत अंबानी की शादी में लाल रंग का अनारकली सूट पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हैवी नेकलेस के साथ पेयरअप किया था। एक्ट्रेस की डॉल को भी हूबहू वही लुक दिया गया है। श्रीलंकन आर्टिस्ट ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की डॉल की फोटो शेयर की। ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है।

End of Feed