बॉलीवुड

मार्केट में आते ही छा गई ऐश्वर्या राय वाली डॉल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

Aishwarya Rai Doll Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती हैं। एक्ट्रेस किसी भी इवेंट में शामिल हो। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। अब श्रीलंकन आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय वाली डॉल बनाई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस डॉल को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Aishwarya Rai Doll (credit Pic: Instagram)

Aishwarya Rai Doll Video Viral: ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस एक्ट्रेस से जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। एक्ट्रेस जिस भी इवेंट या पार्टी में शामिल होती हैं। अपने स्टाइलिश लुक्स से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। एक्ट्रेस का क्रेज फैंस के बीच इस कदर छाया हुआ है कि उनके नाम की डॉल भी मार्केट में आ गई हैं। ये भी पढ़ें- Bad Newz के फ्लॉप होने पर निर्देशक आनंद तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे नंबर्स के बारे में इतना नहीं...'

श्रीलंका के एक आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय के लुक को कॉपी करते हुए उनके लिए एक डॉल बनाई है। ऐश्वर्या ने अनंत अंबानी की शादी में लाल रंग का अनारकली सूट पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हैवी नेकलेस के साथ पेयरअप किया था। एक्ट्रेस की डॉल को भी हूबहू वही लुक दिया गया है। श्रीलंकन आर्टिस्ट ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की डॉल की फोटो शेयर की। ये फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है।

मार्केट में आई ऐश्वर्या वाली डॉल

फैंस इस फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या की तरह खूबसूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा, शानदार। तीसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, इस डॉल को सलमान खान खरीदेंगे। ऐश्वर्या की डॉल को लेकर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मार्केट में इससे पहले करीना और सैफ के बेटे तैमूर के नाम की डॉल आई थी। तैमूर की डॉल को लोगों ने खूब पसंद किया था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या हाल ही में अपनी बेटी के साथ SIIMA अवॉर्ड में शामिल हुई थी। एक्ट्रेस को पोन्नियन सेल्वन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article