Aishwarya Rai Bachchan trolled for Latest Look : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन( Aishwarya Rai Bachchan) ने कुछ दिन पहले पेरिस फैशन वीक में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया था और बेहद खूबसूरत गाउन में उन्होंने रैंप वॉक की थी। इस फैशन वीक के बाद अभिनेत्री को हर जगह तारीफें मिल रही थी लेकिन, बीती रात मुंबई में ऐश्वर्या को एक इवेंट में स्पॉट किया गया जहां वह ओवरसाइज ब्लैक कोट पहने नजर आई। ऐश्वर्या का यह लुक उनके फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया और वह जमकर ट्रोल हो रही हैं।
बीती रात बुधवार को मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन लोरियल पेरिस के एक इवेंट में पहुंची। इस मौके पर हसीना ने ब्लैक कलर का स्टाइलिश ओवरसाइज कोट और ओवरसाइज पेंट पहनी हुई थी। कोट की बाजू पर बेहद शानदार डिजाइन किया हुआ था। उनका लुक काफी अच्छा नजर आ रहा था. अपने लुक को कम्पलीट करते उन्होंने बोल्ड मेकअप रखा था. लेकिन ऐश के फैंस को उनका ये लेटेस्ट स्टाइल पसंद नहीं आया। नेटिजेंस ने उन्हें इस लुक के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा कि एक्ट्रेस ने बहुत ज्यादा बोटॉक्स का इस्तेमाल किया हुआ है जिसकी वजह से वह ऐसी लग रही हैं । तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अब ऐश्वर्या का वजन बहुत बढ़ गया है। यहां देखें हसीना का लेटेस्ट लुक और बताए आपको कैसा लगा बॉलीवुड ब्यूटी का ये नया स्टाइल।
