Aishwarya Rai Bachchan Returns to Mumbai: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एक ग्लोबल आइकन हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी ऐश्वर्या राय काफी सुर्खियों में बनी हुई है। अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं, जिन्हें सीधे तौर पर दोनों के रिश्ते की ओर इशारा डालते हैं। अब एक बार फिर तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस दुबई के एक इवेंट में हिस्सा लेने के बाद अब मुंबई लौट आई हैं। आज 28 नवंबर को ऐश्वर्या राय को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
Aishwarya Rai Bachchan Returns to Mumbai
ब्लैक आउटफिट में कमाल लगीं ऐश्वर्या राय
जिसका वीडियो पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस बीच एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में काफी बेहतरीन लग रही हैं। जिसके बाद उनके इस लुक को लेकर काफी बातें भी हो रही है। हमेशा की तरह इस बार भी ऐश्वर्या के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही है। यहां इस वीडियो पर नजर डालते हैं।
ऐश्वर्या को अकेले देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
हाल ही में स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन और पति अभिषेक के बिना ही नजर आ रही हैं। उनका ये लुक अब काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों का तो यह भी मानना है कि ऐश्वर्या ने अपना वजन भी पहले से कम कर लिया है। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, 'हमेशा एक साथ नजर आने वालीं बेटी आराध्या कहां हैं?' कुछ लोगों ने ऐश्वर्या का मोबाईल वॉल पेपर भी देखा है, जिसमें आराध्या और ऐश्वर्या की फोटो नजर आ रही है।
