बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश से भारत वापस लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट से सामने आईं तस्वीरें

Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन हाल ही में IIFA अवॉर्ड्स 2024 के लिए अबू दाबी में नजर आई हैं। इस बीच अब वह भारत में लौट आई हैं। पैपराजी ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। यहां इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्राइवेट दोनों लाइफ के चक्कर में सुर्खियों में बनी हुई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ हाल ही में IIFA अवॉर्ड्स 2024 के लिए अबू दाबी में नजर आई हैं। मां-बेटी की जोड़ी अब एक साथ ही नजर आती है। इस अवॉर्ड फंक्शन में ही एक पैपराजी ने ऐश्वर्या राय से यह सवाल भी किया कि आपकी बेटी हमेशा ही आपके साथ नजर क्यों आती है? जिसपर ऐश्वर्या राय के रिएक्शन ने सभी का मुंह बंद कर दिया था। जिसके बाद अब वह भारत में लौट आई हैं। पैपराजी ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। यहां इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan Return to India

Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan Return to India

एक साथ भारत लौटीं मां और बेटी

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन एक साथ मुंबई एपरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। दोनों ही अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने के बाद अब अपने घर वापस लौट आई हैं। इस बीच पैपराजी से बात करते हुए ऐश्वर्या के चेहरे पर हमेशा की तरह ही एक मुस्कान नजर आई है। ऐश्वर्या और आराध्या को साथ में देख फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। लोगों का मानना है कि दोनों की जोड़ी बेहतरीन है। अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच बीते काफी समय से आराध्या और ऐश्वर्या एक साथ ही नजर आती हैं। अभी तक इन तलाक की खबरों पर उन्होंने खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या की तरफ से भी इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

End of Feed