बॉलीवुड

Abhishek Bachchan संग झगड़े की खबरों के बीच लंदन घूमती दिखीं Aishwarya Rai, लोग बोले- 'बच्चन परिवार की बहू हो..'

Aishwarya Rai Bachchan with Jeree Reyna: अभिनेत्री और पॉडकास्टर जेरी रेयना( Jeree Reyna) ने हाल ही में अपनी 'आइडल' ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दो प्यारी तस्वीरें साझा करके अपने इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स को खुश कर दिया। जेरी रेयना ने कैप्शन दिया, "एक ही जीवन में दो बार अपने आदर्श से मिलना

Image

Aishwarya Rai Bachchan with Jeree Reyna

Aishwarya Rai Bachchan with Jeree Reyna: ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अपने पति अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) के साथ तलाक की खबरों पर चर्चा में बनी हुई है। जब से ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ अनंत-राधिका की शादी में अकेली आई थी तब से ही हर जगह एक ही बात सुनाई दे रही है कि बच्चन खानदान के बहू-बेटा अलग हो रहे हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय इन दिनों न्यू यॉर्क में है। हाल ही में एक अभिनेत्री जेरी रेयना ने ऐश के साथ तस्वीर साझा की है।

अभिनेत्री और पॉडकास्टर जेरी रेयना( Jeree Reyna) ने हाल ही में अपनी 'आइडल' ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दो प्यारी तस्वीरें साझा करके अपने इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स को खुश कर दिया। पहली तस्वीर हाल ही की है, जिसमें जेरी खूबसूरत ऐश्वर्या राय के साथ खुशी से पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर ऐश्वर्या ने अपने फैन के लिए एक यादगार पल को कैद करते हुए शानदार सेल्फी ली। दूसरी तस्वीर पुरानी यादों को ताजा करने वाली है, जिसमें ऐश्वर्या के साथ जेरी काफी छोटी दिखाई दे रही हैं। इस पुरानी तस्वीर में ऐश्वर्या स्टाइलिश चश्मा पहने हुए हैं और वह बेहद सुंदर लग रही है।

तस्वीरें शेयर करते हुए जेरी रेयना ने कैप्शन दिया, "एक ही जीवन में दो बार अपने आदर्श से मिलना ग्रिड पर एक स्थान पाने का हकदार है। मुझे मेरे सबसे बेकाबू रूप में देखने के लिए स्वाइप करें।"सके अलावा, ऐश्वर्या की उनके प्रति 'दयालु' होने की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "ऐश, हमेशा मेरे प्रति इतनी दयालु होने के लिए धन्यवाद। जब मैंने आपको मेरे जीवन में आपके प्रभाव के बारे में बताया तो आपने बहुत ध्यान से सुना। इसके लिए आपको धन्यवाद देना हमेशा मेरा सपना था। मैं आपको इस दुनिया में सभी खुशियों और आनंद की कामना करती हूं।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article