ऐश्वर्या राय बच्चन को फूटी आंख पसंद नहीं करती भाभी श्रीमा राय? ट्रोल्स को जवाब देते हुए बोलीं 'तुम मुझे देखो...'

Aishwarya Rai fight with Bhabhi Shrima: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की निजी जिंदगी लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है। अब तक ऐश अपनी ससुराल की वजह से खबरों में थीं लेकिन अब उनका मायका भी सुर्खियों में छाने लगा है। असल में ऐश की भाभी श्रीमा राय (Shrima Rai) ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया है कि लोग मान रहे हैं कि दोनों के बीच खटापटी चल रही है।

Aishwarya Rai fight with Bhabhi Shrima: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भले ही फिल्मों में आजकल कम ही नजर आ रही हों लेकिन उनकी निजी लाइफ लगातार उन्हें लोगों के बीच चर्चा में रखे हुए है। कुछ दिनों पहले तक अभिषेक बच्चन संग उनका तलाक और ननद श्वेता बच्चन नंदा संग उनकी खटापटी ने लोगों को आकर्षित किया था और अब उनकी सगी भाभी श्रीमा राय (Shrima Rai) संग उनकी अनबन ने फिर से उन्हें खबरों में ला खड़ा किया है। बताया जा रहा है कि श्रीमा राय की ननद ऐश्वर्या से नहीं बन रही है, जिस कारण दोनों दूर-दूर ही रहती हैं। लोगों को इस बात का अंदाजा तब लगा जब श्रीमा ने वेडिंग एनिवर्सिरी पर फैमिली पिक से ऐश को बाहर रखा। लोगों ने जब श्रीमा का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो उन्हें पता चला कि दोनों के बीच 36 का आंकड़ा है।

aishwarya sreema

श्रीमा राय एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Shrima Rai Aishwarya Rai Fight) के भाई आदित्य राय की पत्नी हैं। लोगों ने श्रीमा और ऐश को कभी भी साथ में नहीं देखा है। आखिरी बार जब ये दोनों साथ आए थे तब ऐश की फिल्म जज्बा रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों ने कभी भी साथ में तस्वीर तक शेयर नहीं की है। कुछ दिनों पहले श्रीमा राय ने अपनी वेडिंग एनिवर्सिरी पर एक फैमिली पिक शेयर की थी, जिसमें ऐश नहीं थीं। श्रीमा की ये बात लोगों ने पकड़ ली और उन्हें ट्रोल करने लगे। श्रीमा भी कहां चुप रहने वाली थीं। उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, 'जिंदगी बहुत छोटी है। इसको अपने सपनों के आसपास बुनो और शांति बनाए रखो। लोगों पर भरोसा करो और उन पर उपकार करने से कभी पीछे मत हटो लेकिन अपनी सीमाएं भी तय कर लो। कॉन्फिडेंट रहो और हमेशा याद रखो कि तुम कौन हो। हमेशा खुद को संवारने और सुधारने के रास्ते तलाशते रहो। कल क्या हो किसी को नहीं पता है इसीलिए प्यार करो, लोगों को माफ करते चलो और जिंदगी में आगे बढ़ते चलो।'

End of Feed