ऐश्वर्या राय बच्चन की जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें वो बेटी आराध्या के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे हसीन अदाकाराओं में से एक रही हैं, जिनका मोटापा फैंस के गले नहीं उतर रहा है। फैंस ऐश्वर्या का मोटापा देखकर काफी दुखी हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'ऐश्वर्या मैम कभी भी इतनी डिप्रेसिंग नजर नहीं आईं। जरूर उनकी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं है, जिस कारण उनकी हालत ऐसी होती जा रही है।' तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा है, 'ऐश मैम के साथ ऐसा क्या हो रहा है कि वो लगातार इतनी मोटी होती जा रही हैं। भगवान जल्द ही उन्हें पहले जैसा बना दे।'

Aish.
खबरों की मानें तो बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की उनकी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन नंदा के साथ नहीं बनती है, जिस कारण उनकी जिंदगी में अशांति बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि ऐश्वर्या ने लड़ाइयों के चलते अभिषेक का घर छोड़ दिया है और बेटी आराध्या के साथ अपनी मां के घर पर रहती हैं। इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन ऐश का बढ़ता मोटापा लोगों को परेशान कर रहा है।
